ताजासमाचार

Big News - देवस्थान से लौटते वक्त सवारियों भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, सिंगोली क्षेत्र की महिला की मौत, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal May 15, 2022, 7:15 pm Accident

नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र के निवासी अपने   देवस्थान आयोजन में शामिल होकर आ रहे यात्रियों से भरी पिकअप बेगूं के ठुकराई चौराहे के पास पलटी खा गई। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वही 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में 6 को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। सभी लोग मध्यप्रदेश के सिंगोली क्षेत्र से राशमी एक आयोजन में भाग लेने आए थे। हादसे को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एंबुलेंस की सहायता से सभी को बेगूं हॉस्पिटल एडमिट करवाया।

बेगूं के ठुकराई चौराहे के पास रविवार दोपहर अनियंत्रित होकर एक पिकअप गाड़ी

विज्ञापन
Advertisement
पलट गई जिससे उसमें सवार 15 जने गंभीर घायल हो गए। वहीं एक महिला सिंगोली, एमपी निवासी जानी बाई पत्नी शंकरलाल गुर्जर की मौत हो गई। गंभीर घायलों में छह कल्याणी बाई, कांता गुर्जर, रेखा, शंकरलाल, गायत्री, बाली बाई गुर्जर को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। पिकअप गाड़ी में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।

पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग सिंगोली, मध्य प्रदेश से चित्तौड़गढ़ के पास भटवाड़ा भेरुजी देवस्थान पर रसोई के एक आयोजन में आए हुए थे। लौटते समय बेगूं थाना क्षेत्र में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग सभी दौड़े

विज्ञापन
Advertisement
आए और अपने अपने निजी वाहन से बेगूं हॉस्पिटल एडमिट करवाया। मौके पर 108 एंबुलेंस भी बुलाया गया। सूचना पर बेगूं पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Related Post