ताजासमाचार

राशिफल, 22 अप्रैल 2022, धनु राशि वालों को आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर April 22, 2022, 10:08 am Technology

मेष - आज जॉब में परफार्मेंस सुखद है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

वृष - आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सब कुछ आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

मिथुन - आर्थिक प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। आपकी आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क - आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चने आयेंगी, लेकिन जल्द ही आपको समाधान भी मिल जायेगा। कुछ दिनों से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह - आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

कन्या - व्यवसाय व जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। किसी जरूरी कामकाज से आपको शहर से बाहर यात्रा करना पड़ेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।आर्थिक लाभ संभव है।

तुला - संतान के जांब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

वृश्चिक - आज जॉब में नवीन प्रोजेक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम परिवारवालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बनायेंगे। जमीन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु - आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आज रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं।

मकर - आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ के नए सोर्स मिलेंगे।आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे सबके साथ तालमेल बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ - छात्र सफल रहेंगे। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन - आज धन का आगमन हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी बॉस से आपकी शिकायत कर सकता है। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे।

Related Post