ताजासमाचार

कमल नाथ मध्य प्रदेश को बदनाम करते हैं - शिवराज ने साधा निशाना, बोले - मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया

Pradesh Halchal October 31, 2023, 12:53 pm Politics

श‍िवराज ने कहा कि कमल नाथ ने मध्‍य प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है। उन्‍होंने सवाल किया कि कमल नाथ जी आप मध्यप्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं ?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश कमलनाथ का राज्य नहीं है। अगर उन्हें मुझसे राजनीतिक बैर है तो आप मेरा अपमान करें। इस प्रदेश को आप चौपट करने की कोशिश करते थे। इन्होंने मध्य प्रदेश और देश का अपमान किया है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Post