ताजासमाचार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

नीमच - April 15, 2024, 2:44 pm Technology

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के निर्देशानुसार अजा मोर्चा के द्वारा अंबेडकर जयंती पर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी कड़ी में नीमच अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल के नेतृत्व में स्थानीय अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि केवल भाजपा सरकार ने ही अंबेडकर जी का सच्चा सम्मान किया, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पांच तीर्थ स्थल बनाकर विकसित किया हैं हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सर्वाहार वर्ग का कल्याण कर रहे हैं सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित ने कहा कि मोदी सरकार अंबेडकर जी के सोचे गए भारत का निर्माण कर रही हैं गरीब कल्याण का कार्य कर रहे हैं अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक शासन की योजना पहुंचा रही हैं। भाजपा नेता संतोष चोपड़ा ने कहा कि भाजपा गरीब उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आप सभी बाबासाहेब की बातें का अनुसरण करें बच्चों को उच्च शिक्षित बनाएं।  

कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद दारा सिंह यादव, अरूण यादव, राधेश्याम पंवार, मुरली कुंगर, मोहन यादव, रामसिंह यादव, जसवंत बख्तरिया, गिरधारी यादव, विकास भंरग, प्रदीप वरूण, हर्ष प्लास, गोपी खैर, गजेन्द्र यादव, मोनू यादव, चंदन बनौधा, इंदर जयंत, किशोर  तारपुरिया, अभिषेक भरंग सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर सिंह चौहान ने किया तथा अंत में आभार पार्षद एवं सभापति दारा सिंह यादव ने माना।

Related Post