ताजासमाचार

Big News - सरकारी ज़मीन को हड़पने का खेल, पहले चली जेसीबी, फिर दोबारा किया कब्जा, पटवारी और राजस्व अमले की मेहरबानी से जमीन माफिया सक्रिय

Pradesh Halchal July 18, 2025, 7:14 pm Prasasanik

नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है, लेकिन रतनगढ़ टप्पा क्षेत्र में इस अभियान को खुली चुनौती मिल रही है। यहां बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल एक बार नहीं, दो बार खेला गया। पहले तो जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन बाद में फिर से कब्जा कर लिया गया — और इस बार, प्रशासनिक चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले हटाया कब्जा, अब फिर खड़ी कर दी दीवार

जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ से नीमच मुख्य मार्ग पर स्थित विद्युत ग्रिड के समीप एक अति

विज्ञापन
Advertisement
मूल्यवान शासकीय भूमि है। कुछ समय पहले इस जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण शुरू कर दिया गया था। तत्कालीन तहसीलदार मोनिका जैन के संज्ञान में मामला आते ही जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद माना जा रहा था कि अब यह जमीन सुरक्षित है।

लेकिन तहसीलदार के तबादले के बाद स्थिति फिर बदल गई। कथित भू-माफियाओं ने दोबारा इसी जमीन पर कब्जा करते हुए वहां फिर दीवार खड़ी कर दी है। इस बार न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई।

राजस्व अमले की चुप्पी, जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध

स्थानीय लोगों का आरोप है

विज्ञापन
Advertisement
कि पटवारी और राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारी इस मामले में मिलीभगत कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब एक बार कार्रवाई हो चुकी थी, तो दोबारा कब्जा कैसे हो गया? क्या पटवारी ने दोबारा रिपोर्ट नहीं बनाई? क्या राजस्व विभाग की आंखें बंद हैं, या जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है?

कलेक्टर चला रहे हैं मुहिम, लेकिन ज़मीन फिर खतरे में

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले में शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान छेड़ा हुआ है। लेकिन इस मामले में दोबारा कब्जा साबित करता है कि निचले स्तर पर इस अभियान को लेकर गंभीरता की कमी है।

विज्ञापन
Advertisement

इनका कहना -

शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा सख्त मुहिम चलाई जा रही है। जहां भी शिकायत मिलती है, वहां तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाती है। रतनगढ़ क्षेत्र में मेरी नियुक्ति के बाद अब तक कई स्थानों से कब्जे हटवाए गए हैं। आपने जो मामला संज्ञान में लाया है, उस पर संबंधित पटवारी से रिपोर्ट तलब कर यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। -  बसंतीलाल डाबी, तहसीलदार रतनगढ़।

Related Post