ताजासमाचार

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे नीमच, छात्र-छात्राओं से किया संवाद, देखिये क्या बोले

Pradesh Halchal February 6, 2022, 9:52 pm Politics

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचे। अपने दौरे के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों से मुलाकात की। त्रिपाठी करीब तीन घंटे देर से कांगेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे। इस वजह से कई कार्यकर्ता गांधी भवन से चले गए। कार्यक्रम में ज्यादातर भीड़ जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्रेस ओर महिला कांग्रेस की दिखाई दी।

स्वागत भाषण एनएसयूआई के अध्यक्ष महेश यादव ने दिया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, मानसी नायडू ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी ने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर गिर रहा

विज्ञापन
Advertisement
है। इसको लेकर शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान प्रारंभ किया गया है। आज इस अभियान को लेकर ही नीमच आए हैं। 

बेरोजगारों को नौकरी दिलाना, आयु सीमा में बढ़ोतरी करना, रुकी हुई स्कॉलरशिप दिलाना जैसे विभिन्न मांगें इस अभियान के तहत रखी गई हैं। त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों की मेहनत ही कांग्रेस को शिखर पर ले जाएगी। हमें हर गांव, गली और घर तक यह संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेसी युवाओं की पार्टी है।

देश भर में चलाई जा रही है मुहिम

मंजूल त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा बचाओ देश बचाओ मुहिम को लेकर आज नीमच आया हुं।

विज्ञापन
Advertisement
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में यह मुहिम पूरे देश में चलाई जा रही है। छात्रों के हितों की लड़ाई संगठन के माध्यम से लड़ी जा रही है। सरकार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। एनएसयूआई का कार्यकर्ता लाठी खाने के लिए होता है, वह भाषण देने के लिए नहीं होता। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की उम्र का दायरा 18 साल से 28 वर्ष का बनाया गया है।

Related Post