टाटा सोलर पावर भगवानपुरा नीमच द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सदैव कटिबद्ध है। इसी के परिपालन में संस्थान द्वारा समय-समय पर अनेकों सामाजिक एवं विकास कार्यों का निष्पादन किया जाता रहा है। टाटा सोलर पावर, भगवानपुरा प्लांट के प्रमुख नीतेश पारीक एवं पाडलिया प्लांट के प्रमुख विपिन शर्मा का यह ध्यान है कि सोलर प्लांट की प्रगति के साथ-साथ प्लांट के आसपास के गांवों का भी समग्र विकास हो और ग्रामीण किसान/महिलाओं की अजिविका सुदृढ हो तथा स्वास्थ्य उत्तम रहे साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कृषि उद्यानिकी से उनका अच्छा उत्पादन लिया जा सके।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रमुख वरूण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में संस्थान द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत सहयोगी संस्था बीएफ लाइवलीहुड्स, भोपाल द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहो को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जिसमें 12 समूहों की महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ बीएफ लाइवलीहुड्स कार्यालय डीकेन से चतुर्वेदी जी द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी तथा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच के प्रमुख डॉ. सी0पी0पचौरी, वैज्ञानिक डॉ. श्याम सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं को श्री अन्न कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, जिसमें भोजन में मोटे अनाज को सम्मिलित करने पर आज भारत सरकार के प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। टाटा सोलर पावर के वरूण चतुर्वेदी जी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि टाटा पावर सोलर भगवानपुरा - पाडलिया के 14 ग्रामों में बीएफ लाइवलीहुड्स, भोपाल के सहयोग से 44 समूहों का निर्माण किया गया जिसमें कुल 457 महिलाओं को सम्मिलित किया गया।
उक्त समूहों में 22 समूहों द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिसमें वर्मीकम्पोस्ट, एलईडी बल्ब, मसाला निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, चप्पल निर्माण, मनिहारी दुकान, मुर्गी पालन एवं झाड़ू पोछा बनाने का कार्य कर स्वयं को मजबूत बना रही है। अभी हमें शेष समूहों को भी गतिविधि के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य है। जिसके लिए बाएफ टीम द्वारा सभी समूहों का बैठक करना, बचत करना तथा समूहों को गतिविधियों के बारे में अवगत कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है तथा समूहों की महिलाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ कर आजीविका गतिविधि कराई जा रही है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. श्याम सिंह जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 22 महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र में की जाने वाली गतिविधियों का भ्रमण कराया गया जिसमें महिलाओं द्वारा किचन गार्डन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, वर्मीकम्पोस्ट, बायोफर्टीलाइजर, डेयरी उद्योग, पॉलीहाउस एवं आयुर्वेदिक औषधीय खेती के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात् सुश्री शिवानी गर्ग, एस.डी.एम. जावद के मार्गदर्शन में एवं मृणालिनी तोमर नायब तहसीलदार जावद की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गई।
साथ ही संचालित स्वयं सहायता समूहों के लिए शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम तारापुर जावद में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कपड़ों की प्रिंटिंग (बंधेज) कार्यों को देखा गया तथा इसके बारे मे समूह द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में बीएफ लाइवलीहुड्स रामगनेश गुप्ता, रामकृष्ण श्रीवास्तव, इन्द्रेश कुमार व श्री अनवर हुसैन मंसूरी, ताहिर अलीशेख का सराहनीय योगदान रहा।