ताजासमाचार

युवा संसद नीमच मंडल की अभिनव पहल, कृषि उपज मंडी परिसर में ट्रेक्टर ट्रॉली पर रेडियम लगाओ.. जान बचाओ अभियान का किया शुभारभ, पढ़िए पूरी खबर 

PRADESH HALCHAL- रिपोर्टर January 19, 2022, 9:23 pm Technology

नीमच कृषि उपज मंडी परिसर में आज नीमच युवा संसद मंडल द्वारा ट्रेक्टर ट्रॉली पर रेडियम लगाते हुए रेडियम लगाओ..जान बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया!  नीमच कृषि उपज मंडी सचिव सतीश पटेल, यातायात प्रभारी मोहन भरावर्त व प्रांत अर्चक पुरोहीत विहिप निर्मल देव नरेला व पुलिसकर्मी आज़ाद सिंह राठौड़ की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की गई!  

युवा संसद के इस पुनीत कार्य की मंडी सचिव और यातायात प्रभारी ने सराहना की! उन्होंने कहा इस रेडियम से दुर्घटना में काफी कमी आएगी। युवा संसद की यह अनुकरणीय पहल है! जिसे  सभी ट्रेक्टर ट्रॉली हेतु अनिवार्य कर देना चाइये।   

यातायात प्रभारी ने भी इस मोके पर आश्वस्त किया कि सड़क हादसों में कमी आये इसके लिए भविष्य में यातायात अमले द्वारा भी इस अभियान को चला कर पूरे जिले के ट्रेक्टर ट्रॉलियों में रेडियम लगाया जाएगा। सभी ट्रॉलियों निर्माताओं की मीटिंग कर ट्रॉली बनने के बाद उस पर रेडियम लगा कर ही मालिक को सुपर्द किया जाए ऐसी समझाइश दी जाएगी! ताकि दुर्घटना में कमी आए!

रेडियम लगाने में युवा संसद मंडल नीमच के अनिलसिंह परिहार, चेनसिंह सोलंकी, कमलसिंह, यशवंत सिंह, हिम्मत सिंह, भँवरासा, कमलेश राठौड़, राजेंद्र सिंह बरखेड़ा, बालकिशन, मुरली जी मंडी व्यापारी, राजेश गुप्ता, बहादुर आंजना, मुकेश नागदा आदि युवा संसद सदस्य उपस्थित थे!

Related Post