ताजासमाचार

पत्थर से भरा ट्रैक्टर, अनियंत्रित होकर हुआ बड़ा हादसा, दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत, पढिए पूरी खबर

नीमच - June 3, 2024, 5:16 pm Technology

नीमच के जीरन थाना क्षेत्र के हाईवे पर हरर्कियाखाल फंटे पर पत्थर से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गया। एक सड़क हादसे में एमपी के खाचरोद तहसील निवासी एक महिला और उनके पति जो सांवरिया जी दर्शन कर लौट रहे थे हादसे का शिकार हो गए, जिनका फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। वहीं महिला रैफर के दौरान मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पत्थर के खंभे से ओवरलोडिंग ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और मुख्य मार्ग पर जूस की दुकान पर जूस पी रहे दंपति को टक्कर मार दी। घटना के बाद जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को हटाते हुए आवागमन शुरू करवाने का प्रयास किया गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला शिवानी पति सचिन पाटीदार उम्र 21 वर्ष और पति सचिन पाटीदार निवासी सांतला तहसील खाचरोद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की अस्पताल से उदयपुर रेफर करने के दौरान ही मौत हो गई और महिला के पति सचिन का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद बताया जा रहा है की जीरन पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Post