ताजासमाचार

OMG - 30 किलो अवैध डोडाचूरा और अवैध अफीम की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, नयागांव पुलिस के प्रेस नोट की अजीब कहानी 

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर December 17, 2022, 9:39 pm Technology

नीमच जिले के नयागांव पुलिस ने अवैध डोडाचुरा के मामले में सफलता का प्रेस नोट जारी किया। प्रेस नोट के अनुसार नयागांव चौकी क्षेत्र के नीमच निंबाहेड़ा हाईवे फोरलेन जाट होटल के सामने ग्राम केसरपुरा पर घेराबंदी कर आरोपी श्रीराम पिता देवाराम जाति विश्नोई उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम केतु तहसील शेरगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान द्वारा अवैध रूप से अपने साथ ले जाए जा रहा 30 किलोग्राम अवैध मादक डोडाचूरा व 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई। वहीं आरोपी से पुलिस अवैध डोडाचुरा और अफीम लाने और ले जाने के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

प्रेस नोट की अजीब कहानी

पुलिस के प्रेस नोट की कहानी बड़ी अजीब लग रही है। 30 किलो अवैध डोडाचूरा पुस्टे में छुपाकर और 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बैग में रखकर आरोपी जोधपुर क्या पैदल जा रहा था। पुलिस के प्रेस नोट में किसी वाहन का जिक्र नहीं है।

सिर्फ कार्रवाई तक वाहवाही, मुख्य तस्कर क्यों नहीं पकड़ा रहे

तस्करी के खिलाफ नयागांव पुलिस की सफलता सिर्फ कार्रवाई तक वाहवाही बनकर सीमित रह रही हैं। अवैध डोडाचूरा का मामला हो या फिर गांजे का मामला नयागांव पुलिस कार्रवाई कर डिलीवरी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार तो कर देती है लेकिन मुख्य तस्कर तक आखिर पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही। पुलिस रिमांड में आखिर पुलिस के हाथ खाली क्यों रहते हैं यह बड़ा जांच का विषय हैं।

Related Post