ताजासमाचार

Big News - महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बघाना थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी मामले की जांच में

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर April 14, 2022, 4:13 pm Technology

नीमच के बघाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारिकापुरी में विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया। घटना के बाद बघाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम लता पति मोनू जायसवाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी द्वारिकापुरी बघाना बताया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि सुबह महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली थी जिस पर परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां पर अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। 

घटना की जानकारी मिलते ही बघाना पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और महिला के शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। वहीं पूरे मामले मे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, जल्द महिला की आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Post