ताजासमाचार

Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या,मृतक के पिता थाने में इंस्पेक्टर, चिकित्सक पर हत्या का आरोप,अस्पताल से रफूचक्कर हुआ डॉक्टर

डेस्क रिपोर्टर August 30, 2023, 12:18 pm Technology

थरवई इलाके के एक अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।युवक के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल संचालक डॉक्टर भागते हुए देखा गया। उसे एक पैर में ही चप्पल था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

थरवई थाना क्षेत्र के भूंसा मंडी 40 नंबर गोमती के पास बुधवार को सुबह 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जनकल्याण चिकित्सालय में हुई। घटना के बाद डॉक्टर एक पैर में चप्पल पहनकर बदहवास हालत में भागते हुए देखा गया। मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। वह वाराणसी के लंका थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। घटना के बाद चिकित्सालय में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।

थरवई के सरायचंडी गांव निवासी पंकज यादव (27) पुत्र बद्री प्रसाद यादव शहर के तेलियरगंज इलाके में रहता है। वह बुधवार को सुबह करीब दस बजे थरवई इलाके के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय में गया था। यह अस्पताल डॉ. रोहित शर्मा चलाते हैं। रोहित सरकारी चिकित्सक हैं और वह वर्तमान में एसआरएन या बेली में तैनात हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पंकज यादव अस्पताल के अंदर गए थे। इसी दौरान गोली की तेज आवाज सुनाई देती है। 

अस्पताल से बदहवास भागा डॉक्टर, एक ही पैर में था चप्पल

डॉ. रोहित शर्मा बदहवास हालत में अस्पताल से बाहर भागते हुए देखे जाते हैं। उनके एक ही पैर में चप्पल था। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पंकज का खून से लथपथ शव अस्पताल के अंदर पड़ा था। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पंकज को तत्काल एसआरएन अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टर के मिलने ही घटना की हकीकत सामने आ सकती है। 

 

शव मर्चरी पहुंचने पर जुटी भीड़

हत्या के बाद युवक का शव पुलिस लेकर मर्चरी पहुंची तो भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

Related Post