ताजासमाचार

प्रदेश कांग्रेस ने पंचायत चुनाव हेतु किया नीमच जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन,ये लिए गए समिति में

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर May 29, 2022, 3:38 pm Technology

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आगामी पंचायत चुनाव हेतु नीमच जिले की जिला स्तरीय समन्वय समिति नामजद की गई है । जिसमें पूर्व सांसद एवं प्रभारी नीमच जिला प्रेमचंद गुड्डू , पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल धाकड़, उमरावसिंह गुर्जर प्रत्याशी 2018, सत्यनारायण पाटीदार प्रत्याशी 2018, राजकुमार अहीर प्रत्याशी 2018, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमति हेमलता भंडारी

पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राजेन्द्रसिंह राणावत, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमति कलाबाई जाट, पूर्व जनपद अध्यक्ष भवरलाल बड़ोलिया, पूर्व अध्यक्ष जनपद जावद श्रीमति अंजना रामेश्वर धाकड़, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद मनासा भारतसिंह, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद जावद अशोक पाटीदार, जिले के सभी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीमच ब्रजेश सक्सेना, नाथूसिंह राठौड़, विनोद दक, ईश्वर मुजावदिया, दिलीप रुद्रवाल, गोपाल विजयवर्गीय, कैलाश अहीर, राजेन्द्र मंडोवरा, बनवारी तिवारी, आदि लिए गए।

Related Post