ताजासमाचार

नीमच खनिज विभाग की कार्यवाही, अवैध रेती और पत्थर का परिवहन करते 6 वाहन जब्त

Pradesh Halchal April 21, 2022, 3:23 pm Prasasanik

नीमच जिले में खनिज विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध रेती व पथर का परिवहन करते 6 वाहन जप्त किये। जिन्हे ठाणे में खड़े करवाए गए और आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
Advertisement

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में व अपर कलेक्टर नेहा मिना के निर्देशन जिले में चलाये जा रहे अवैध रेत, पथर, मुरम, मिट्टी, परिवहन रोकथाम अभियान के तहत गुरुवार को जिला खनिज अधिकारी देविका परमार के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक गजेंद्र डावर व टीम ने जीरन व सरवानिया महाराज क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही कर चार ट्रेलर अवैध रेती से भरे जीरन के आसपास से पकड़े।  जिनके नम्बर आर जे 09 जीसी 9776, आरजे 09 जीई 9004, आरजे 09 जीडी 2500 और नीमच सिटी क्षेत्र से आरजे 09 जीसी 1251 को पकड़कर सम्बंधित थाने में खड़े करवाये।

विज्ञापन
Advertisement

वही सरवानिया क्षेत्र में दो महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली बगैर नम्बर के जिनमे अवैध तरीके से लाल पथर का परिवहन करते पकड़ा गया उन्हें भी सरवानिया चौकी पर खड़े करवाये गए।  उक्त वाहनो को मप्र गौण खनिज नियमावली 1996 नियम 53 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण बनाया गए जो कलेक्टर के समक्ष पेश किया जायेगा। जिन पर नियमानुसार दण्ड किया जायेगा। 

विज्ञापन
Advertisement

Related Post